स्वतंत्रता दिवस पर संदेश

अन्न स्वराज .2020

भूख, कुपोषण, बीमारी और किसानों की आत्महत्या से मुक्त भारत के लिए एक एजेंडा

-डा. वंदना शिवा

2013.11.02Navdanya-75

Source: http://navdanya.org/news/516–2020

15 अगस्त 1947 को आखिरकार भारत ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। गांधी-सुभाष सहित हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आंदोलनकारियों के अथाह प्रयासों से हम स्वतंत्र हो सके। सरदार भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद जैसे सैकड़ों वीर इस माटी के लिए कुर्बान हो गए। आज हम स्वतंत्रता दिवस की 69वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह पावन पर्व चिंतन और मनन का भी है कि इतने वर्ष बीतने पर भी देश में गरीबी, भुखमरी, कुपोषण और किसानों की आत्महत्याओं जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। समूचा देश मिलावटी खाद्यान्न और खतरनाक रसायनों के साथ ही जी.एम. फसलों सेे युक्त भोजन की चपेट में आ रहा है, परिणाम स्वरूप देश पर कई बीमारियों के बादल लहरा रहे हैं। आएं, अपने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ, सपथ लें कि हम रसायन और जी.एम.ओ रहित तथा जैविक-कृषि के माध्यम से देश की अन्न सम्पन्नता के लिए अपना योगदान देंगे। हम देश और उसके अन्नदाता किसान की आर्थिक-स्वतंत्रता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!

हमारे पूर्वजों ने सिखाया है कि भोजन उत्पन्न कर प्राणियों की रक्षा करना संसार सर्वश्रेष्ठ धर्म है। हमारे संविधान का अनुच्छेद -21 भी हमें जीवन जीने की स्वतंत्रता का अधिकार देता है। भारत की माटी विश्व की सार्वाधिक उर्वरता -सम्पन्न है। जैव-विविधता के मामले में भी हमारा देश सर्वाधिक धनी है। हमारे उपनिषद भी अन्नं बहु-कुर्विता यानी खूब अन्न उत्पन्न कर खुशहाल बनने का संदेश देते हैं, फिर भी ऐसे प्रबुद्ध एवं विज्ञान-सम्पन्न देश के लोग भुखमरी, कुपोषण के शिकार होते हैं और अन्नदाता किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होता है। आइये, इन विडम्बनाओं को जड़ से मिटाने वाले अभियान अन्न स्वराज-2020 की सफलता के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढें।

भारत भूमि में विश्व की सार्वाधिक उर्वरा-शक्ति है। अधिकतर पश्चिमी औद्योगिक देशों की तुलना (एक फसल प्रतिवर्ष) में हम भारत भूमि में एक वर्ष में चार फसल उगा सकते हैं। जलवायु की विविधता के साथ ही प्रबुद्ध किसानों तथा प्रजनकों ने हमें दो-लाख धान सहित गेहूं, आम और केले की हजारों किस्में प्रदान की हैं। सार्वाधिक जैव-विविधता के चलते हम दुनिया के सर्वाधिक धनी देश हैं। इसके बावजूद हम भूख और कुपोषण के शिकार हो रहे हैं और हमारे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।

हमारी कृषि-विरासत

वर्ष 2015 को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय मिट्टी वर्ष घोषित किया है। इस अवसर पर हमें उन भारतीय किसानों को धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने पिछले दश-हजार वर्षों से कृषि-अभ्यासों के जरिए इस माटी की देखभाल की है। सर अलबर्ट हावर्ड को 1905 में भारतीय खेती में रसायनों के प्रयोग हेतु भारत भेजा गया। सर अलबर्ट भारत-भूमि की उर्वरता और खेती के सम्बंध में यहां के किसानों के ज्ञान से हतप्रभ (दंग) रह गए। उन्होंने अपने प्राध्यापक को भारतीय किसानों और उनके कृषि-पारस्थितिकीय ज्ञान के बारे में लिखा और निवेदन किया कि उनके देश वासियों को भारतीय किसानों से जैविक खेती सीखने की आवश्यकता है।

हमारी विडम्बना

ऽ हम एक समृद्ध कृषि-विरासत के बावजूद भोजन, पोषण और कृषि-प्रणाली से सम्बधित त्रिकोणीय आपातकालीन स्थिति को झेल रहे हैं। ऐसी स्थिति के लिए हम स्वयं ही जिम्मेदार हैं। 21वीं सदी के इस आधुनिक युग में भी हमारी जनता भूख और कुपोषण का दंश झेल रही है। डेक्कन हेराल्ड तथा ललिता एस.रंगारी के अनुसार गोंडिया आदिवासी क्षेत्र में एक दलित विधवा की दो बच्चों सहित भुखमरी की वजह से मृत्यु हो गई। इस प्रकरण के तहत मुम्बई उच्च-न्यायालय, नागपुर बेंच के न्यायमूर्ति भूषण गवई और न्यायमूर्ति इंदु जैन ने महाराष्ट्र सरकार का जवाब तलब किया। यदि भारत भूख, कुपोषण और पुरानी बीमारियों से न जूझ रहा होता तो आज समृद्ध एवं सम्पन्न देश होता।

ऽ दूसरी विडम्बना यह है कि जो भोजन उत्पादक और छोटे किसान एक अरब से भी अधिक लोगों को भोजन मुहैय्या कराने की क्षमता रखते हैं, उन्हें काॅर्पोरेट जगत के लाभ के लिए बनाई गई कृषि एवं व्यापार नीति मौत के मुंह में धकेल रही है। ज्ञात हो कि 1995 से अब तक (जब से विश्व व्यापार संगठन ने कार्पोरेट जगत के पक्ष में कृषि से सम्बंधित वैश्विक नियम लागू किए गए) भारत में तीन लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

ऽ तीसरी विडम्बना यह कि जिन लोगों को भोजन मिल भी रहा है, उनकी थाली में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में जहर (कीटनाशक व रसायनिक खादों के कारण) परोसा जा रहा है। इस मिलावटी और विषाक्त भोजन के कारण देश मधुमेह, कैंसर, उच्च-रक्तचाप, बांझपन और हृदय रोग जैसी महामारियों की चपेट में आ रहा है।

हमारा स्वास्थ्य-

हाल ही में घटित ’मैगी नूडल कांड’ कांड के बारे में अधिक विस्तार बताने की जरूरत नहीं है। यह तो भारतीय भोजन में ’जंक फूड’ के तेजी से बढ़ते हुए संक्रमण का उदाहरण है। स्मरण रहे कि हम जैसा खाते हैं, वैसे ही बन जाते हैं। हम जहरीले रसायनों से भरा भोजन करेंगे तो इसकी भरपाई में हमें स्वास्थ्य से हाथ धोना ही पडे़गा।

देश में पिछले पांच वर्षों के दौरान कैंसर के रोगों में 30 प्रतिशत बढोत्तरी आंकी गई।़ एक आंकलन के अनुसार भारत में 180 लाख लोग कैंसर से प्रभावित हंै। कैंसर पीडि़त प्रत्येक व्यक्ति के उपचार पर 10 लाख रूपये तक का खर्च आता है। यदि इस संख्या को 300 अरब डालर से गुणा किया जाए तो कोई 18 लाख करोड़ का खर्च बैठता है।

नवधान्य द्वारा प्रकाशित एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट ’भोजन में जहर’ के अनुसार स्तन-कैंसर से पीडि़त महिलाओं के रक्त में पीसीबी (पाॅली क्लोरिनेटेड बाइफिनाइल्स), डी.डी.ई तथा डी.डी.टी जैसे रसायन बड़ी मात्रा में पाये गए। स्वास्थ्य सम्बंधी एक अन्य रिपोर्ट में 51 खाद्य वस्तुओं मंे कीटनाशक होने की बात सामने आयी है। कीटनाशक तथा जी.एम.ओ. (आनुवांशिक रूप से संशोधित जीवों) से परागकर्ता कीट (जैसे मधुमक्खंी और तितलियां) नष्ट हो रहे हैं। जी.एम.ओ. तथा कीटनाशक हमारी जैव-पारस्थितिकी के लिए खतरे की घंटी हैं। वहीं, जैविक-भोजन मानव तथा मृदा स्वास्थ्य को इन विषैले रसायनों से मुक्त रखता है।

डा. वंदना शिवा द्वारा पिछले तीन दशकों में किए गये शोध का अनुभव यही बताता है कि उपरोक्त तीनों विडम्बनाओं का एक दूसरे से घनिष्ठ अंर्तसम्बंध है। तथाकथित हरित-क्रांति, औद्योगिक-कृषि और रसायनिक-खेती इन विडम्बनाओं के मूल में हैं। ये विडम्बनाएं पारस्थितिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में गैर-टिकाऊ माॅडल के फलस्वरूप हमारे सामने त्रासदी के रूप में खड़ी हैं।

सरासर साजिश-

हमारी स्थिति आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया जैसी है। हम कृषि उत्पादन के पश्चात जितना कमाते हैं, वह हमारी खेती में लगने वाली ऊर्जा, तेल-पानी और रसायनिक खादों पर लगने वाली लागत की अपेक्षा न के बराबर है। रासायनिक खादों से युक्त अप्राकृतिक और खर्चीली खेती करना न तो किसानों की हैसियत में है और ना ही सरकार के। हां, यह अलग बात है कि सरकारें लोभवश दिखावे की सब्सिडी देने का प्रपंच करती हंै, जबकि हमें ज्ञात है कि उनका यह प्रपंच किसी के हित में नहीं, बल्कि किसानों को कर्ज के बोझ तले झोंकने की साजिश मात्र है।

हरित-क्रांति के फलस्वरूप खेती में रसायनों के एकाधिकार ने शाकाहारियों के लिए पोषण हेतु कृषि-प्रणाली के उस मिश्रित स्वरूप को नष्ट कर दिया, जिसमें हम दलहनी और तिलहनी को बखूबी स्थान देते थे। परिणामतः आज हम उड़द, मूंग, अरहर, चना, गहथ और नौरंगी की जगह पीली मटर की दाल को तथा तिल एवं सरसों को उगाने की जगह जी.एम.ओ-सोया तेल, पाम-तेल और बी.टी-कपास के तेल का आयात कर रहे हैं। अब तो जी.एम.ओ-सरसों को लाने तक की बात की जा रही है। यदि हम पोषण सम्पन्न फसलों की बुवाई बंद कर देंगे, तो कुपोषण स्वाभाविक रूप से आयेगा ही। यदि हम जहरीले रसायनों युक्त फसलों को उगायेंगे तो निश्चित ही विषाक्त और बीमारियों को हमारे भोजन में न चाहते हुए भी स्थान मिलेगा। नवधान्य द्वारा वर्तमान में किये गए एक सर्वे में पाया गया कि 8,000 की जनसंख्या वाले एक अकेले गांव में 100 मरीज अलग-अलग तरह के कैंसर से पीडि़त हैं। खेती पर रसायनों का एकाधिकार किसानों को कर्ज और मौत के मुंह में ढकेलने तथा उनके नोनिहालों को कुपोषण और विभिन्न तरह की बीमारियों के मुंह में धकेल रहा है।

बात पश्चिमी उत्तर-प्रदेश की

2015 में रबी के मौसम में हुई बेमौसम बारिश ने उत्तरी भारत में रबी की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। इस मौसमी झंझावात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मथुरा और मेरठ को बुरी तरह से प्रभावित हुए। ज्ञात हो कि इन जनपदों में सरकार द्वारा उर्वरकों के अनियमित वितरण के चलते कुछ उर्वरक विक्रेताओं को अतिशय महंगे दामों पर रसायनिक खादों को बेचने का अवसर मिल गया और उन्होंने किसानों के धन पर खूब सेंध लगाई। इस तरह से किसानों का कर्जा और भी बढ़ जाता है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत,  हापुड़, बुलंदशहर, मुजफर नगर, शामली, सहारनपुर तथा बिजनौर के किसानों पर 2015 में बैंक का कुल कर्जा 17,616.45 करोड़ रूपया हो गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश में जिन क्षेत्रों में मिश्रित खेती की अपेक्षा एकल कृषि-प्रणाली अपनाई गई, वहां असमय बारिश से किसानों का ज्यादा नुकसान हुआ जबकि मिश्रित खेती वाले क्षेत्रों में कई फसलों पर इस बारिश का कम प्रभाव पड़ा और किसान हताशा के दौर से बच निकलने में सफल रहे। पश्चिम उत्तर प्रदेश में जिन किसानों ने रासायनिक खेती पर आधारित आलू और गेहूं को अपनाया बेमौसम बारिश ने उनके खेतों को दाने-दाने के लिए मोहताज कर दिया और इन फसलों के साथ ही किसानों के द्वारा बैंक से लिया गया पैसा भी डूब गया।

नवधान्य की मुहिम

रासायनिक खेती मंहगे आदानो (रासायनिक खाद, कीटनाश तथा हाइब्रिड बीज) पर निर्भर करती है। ऐसी खेती किसान को कर्ज के बोझ तले घसीट डालती है। ये रसायन कई तरह की गैसों को उत्सर्जित करते हैं, इन गैसों मेें हरित-गृह गैसों का आधिक्य होता है, जोकि मौसम परिवर्तन के लिए लगभग 40 प्रतिशत योगदान देती हैं। जब तक हम रसायनों और जैव-नाशकों के साथ महंगे बीजों के उपयोग बंद नहीं करेंगे, तबतक कर्ज और उसके दबाव से उत्पन्न होने वाली स्थिति यानी आत्महत्याओं पर विराम लगाना कठिन है। ज्ञात हो कि जैविक खेती ही एक ऐसी युक्ति है, जिससे सभी लोग स्वस्थ रहेंगे और किसान कर्ज तथा आत्महत्या के कुचक्र से बाहर आ सकेंगे। नवधान्य द्वारा तीन दशकों का कार्य यह दर्शाता है कि यदि जैव-विविधता और जैविक-खेती के आधार प्रति एकड़ का पोषण प्रबंधन (स्वास्थ प्रति एकड़़) पर किया जा जाये तो हमारे खेतों से भरपूर एवं स्वस्थ उत्पादन प्राप्त हो सकेगा।

किसान आत्महत्या, भूख, कुपोषण, रोग एवं महामारी के निवारण के साथ स्वस्थ एवं पोषण सम्पन्न भारत की नंीव रखने के लिए नवधान्य एक पांच वर्षीय ’अन्न-स्वराज (अन्न-सम्प्रभुता) अभियान-2020’ प्रारम्भ करने जा रहा है, ताकि यहां के नोनिहाल भुखमरी और कुपोषण के दंश से बच सकें और किसान आत्महत्या जैसी विभीत्सिका से मुक्त हो सकें।

हमारा एजेण्डाः अन्न स्वराज 2020

स्वस्थ, भरपूर, मिलावट रहित और पोषणयुक्त भोजन के माध्यम से समग्र कृषि-क्रांति लाने के लिए हम अन्न-स्वराज ऐजेण्डा प्रस्तुत करते हैं। नवधान्य द्वारा निर्मित इस ऐजेण्डे का उद्देश्य देश में खुशहाली की गौरवशाली परम्परा को स्थापित करना है, जिसमें सभी नागरिकों के साथ ही स्थानीय, राज्य-स्तरीय और राष्ट्रीय-स्तर की सरकार की भागीदारी होना परम आवश्यक है।

हमंे भोजन की बर्बादी, भोजन में मिलावट तथा भोजन के साथ कंपनियों की वस्तु जैसा बर्ताव करना बंद कर देना चाहिए। हमारा संविधान का अनुच्छेद-21 सभी नागरिकों को जीवन-जीने की स्वतंत्रता का अधिकार देता है। भोजन जीवन का आधार है यानी प्रत्येक व्यक्ति को भोजन का अधिकार प्राप्त है। राष्ट्रीय खाद्य-सुरक्षा कानून इस दिशा में एक अच्छा कदम है और इसको पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाना चाहिए। हमारी संस्कृति हमें ’अन्न ब्रह्म’ (अन्न ही सब कुछ है यानी अन्न है तो हम हैं) का ज्ञान देती है। भोजन के साथ खिलवाड़ करना जीवन के साथ खिलवाड़ करना जैसा है।

  1. माटी तथा मानव के उत्तम स्वास्थ्य तथा किसानों की समृद्धि के लिए रसायन रहित जैविक-खेती का को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। जैविक खेती से जहां हम जहरीले तथा मिलावटी भोजन और कुपोषण से बच सकेंगे, वहीं इस खेती में रासायनिक खादों, कीट नाशकों तथा महंगे बीज के कारण किसान कर्ज की स्थिति से बच सकेंगे।
  2. रसायनिक खेती के एकाधिकार, लम्बी दूरी के भोजन-परिवहन, भोजन का आयात, बिचोलियांे तथा निगमों के द्वारा किसानों और उपभोगताओं के शोषण से बचने के लिए अन्न-स्वराज के भोजन-परिक्षेत्र के माध्यम से किसान एवं उपभोक्ताओं के सम्बंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है।

 

  1. इन भोजन-परिक्षेत्रों से जहां हमें ताजा, स्वस्थ एवं मिलावट रहित भोजन मिलेगा, वहीं इससे हमारी कृषि-विविधता को बढ़ावा मिलेगा और इस धरती की जैव-विविधता संरक्षित हो सकेगी।

 

  1. वर्तमान में चल रहा मध्यान का भोजन, पी.डी.एस.(सार्वजनिक वितरण प्रणाली), आई.सी.डी.एस.(समन्वयित बाल विकास सेवा) को सुधारने की जरूरत है, जिसमें जनता के कर (टैक्स) का करोंड़ों रूपया व्यय होता है। हमें कर की इस मद को स्वस्थ, पोषणयुक्त, स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन हेतु क्रय-शक्ति में बदलने की आवश्यकता है।

 

  1. आवश्यकता है कि हम गांव तथा शहर के प्रत्येक स्थानों यथा- खेतों, समुदायिक क्षेत्रांे, स्कूल तथा घर-आंगन की छतों, बालकाॅलोनियों, कीचन-गार्डन तथा जहां तक सम्भव हो प्रत्येक खाली स्थानों में उद्यान लगाएं। ये ’आशा के उद्यान’ भारत को कुपोषण से मुक्त तथा पोषण-सम्पन्न बनायेंगे। हमें गांधी जी के अधिक अन्न उपजाओ और लाल बहादुर शास्त्री के भोजन हेतु बागान लगाओ के संदेश से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

 

भोजन तथा पोषण की आपात स्थिति से निपटने के लिए अगस्त 2015 में नवधान्य ’अन्न-सम्पन्न नगर’ (फूड स्मार्ट सिटी) अभियान की शरूआत करने जा रहा है। ये भोजन सम्पन्न नगर अपने नागरिकों को सीधे किसानों के अन्न-क्षेत्र से जोडे़ंगे ताकि उन्हें शुद्ध, स्वस्थ, ताजा, स्थानीय एवं सही-दरों पर भोजन मिले तथा किसानों को अपने उत्पाद के लिए वांछित दाम और सही बाजार मिल सके। यदि हम अन्न-स्वराज 2020 के इस अभियान से प्रतिबद्ध होकर जुुड़ते हैं, तो वह समय दूर नहीं, जब भारत अन्न तथा पोषण-सम्पन्न होकर खुशहाल नागरिकों का देश कहलाएगा। आइए, तैतरेय पुराण के उस सूत्र को साकार करें जिसमें लिखा है- अन्नं बहु-कुर्विता यानी अधिकाधिक अन्न उत्पन्न करके सम्पन्न बनो। सभी को भोजन मुहैय्या कराना इस संसार का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। आइए, इस दिशा में मिलकर कदम बढ़ाएं!


Learn more

Myths of the Green Revolution and GMOs

by Dr Vandana Shiva, 15 August 2015


This post is also available in: English